वायरल

41 वर्षीय महिला ने नाबालिग बच्चे के साथ कई सालों तक किया जबरन सेक्स, ऐसे हुआ खुलासा

फ्लोरिडा के ऑरलॉडो शहर में एक 41 वर्षीय महिला का 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ रेप करने की खबर सामने आ रही है. महिला का नाम स्प्रींग टर्नर बताया जा रहा है. महिला के इस अपराध के बाद ऑरलॉडो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

41 वर्षीय महिला ने नाबालिग बच्चे के साथ कई सालों तक किया जबरन सेक्स, ऐसे हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

फ्लोरिडा (Florida) के ऑरलॉडो (Orlando) शहर में एक 41 वर्षीय महिला का 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ रेप करने की खबर सामने आ रही है. महिला का नाम स्प्रींग टर्नर (Spring Turner) बताया जा रहा है. महिला के इस अपराध के बाद ऑरलॉडो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि फ्लोरिडा में 18 साल से कम उम्र के लड़के या लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मनाही है और ऐसा करने पर इसे दुष्कर्म माना जाता है. ऐसी स्थिति में पकडे जानें के बाद आरोपी शख्स या महिला के उपर जुर्माना या 30 साल का जेल या फिर दोनों की सजा हो सकती है.

खबर के अनुसार महिला नशे की भी आदि थी. वह बच्चे के साथ दुष्कर्म से पहले गांजा का सेवन करती थी. इसके बाद वह निर्दयतापूर्वक बच्चे का रेप करती थी. इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई. गर्भवती होने के बाद महिला ने खुद ‘Facebook’ पर एक पोस्ट डाल कर इस बात की जानकारी दी. महिला ने अपने ‘Facebook’ पोस्ट पर लिखा कि 'मैं अब 17 साल की खूबसूरत लड़के और जुड़वां बच्चों की मां हूं.' तुम तीनों से प्यार करती हूं.' यह भी पढ़ें- चोर ने बुजुर्ग महिला से पैसे लेने से किया इंकार, माथे पर किया Kiss और कहा नहीं चाहिए पैसे; वीडियो वायरल 

महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि नाबालिग बच्चे के स्कूल से आने के बाद आरोपी महिला उसके साथ डेली जबरन शारीरिक संबंध बनाती थी. वहीं लड़के के मना करने के बाद वह उसे घर से निकाल देने की धमकी देती थी. वहीं महिला ने बच्चे को यह भी धमकी दी थी कि अगर वह किसी से यह बातें बताता है तो वह उसके भाई को उसके जॉब से निकलवा देगी.

फिलहाल पुलिस ने पिछले गुरुवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के उपर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का चार्ज लगाया गया है. उसे वोलुसिया काउंटी जेल (Volusia County Jail) में रखा गया है और बेल की इजाजत भी नहीं दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).