Yes Bank Crisis: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- बैंक में जमा पैसे को नहीं होगा कोई नुकसान, आरबीआई 2017 से कर रही थी निगरानी
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार यानि आज यस बैंक के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, 'साल 2017 से आरबीआई यस बैंक पर निगरानी कर रही थी. वहीं 2018 में केंद्रीय बैंक ने यस बैंक में गड़बड़ी की पहचान कर ली थी, जबकि 2019 में यस बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था.