मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी में धार लाने के लिए फॉर्महाउस पर जमकर बहा रहे हैं पसीना, देखें वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार यानि आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में वह उत्तर प्रदेश स्थित अपने फॉर्महाउस पर गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शमी ने इसके कैप्शन में लिखा, 'अपने फॉर्महाउस पर शानदार गेंदबाजी सत्र. सभी भाई एक साथ.