क्रिकेट

IPL 2020 Update: कोरोना महामारी के बीच इन तीन देशों में IPL का आयोजन कराना चाहते हैं आकाश चोपड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के 13वें सीजन के बारे में बात करते हुए इसे आयोजित करने के लिए तीन प्रमुख देशों का सुझाव दिया है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर आईपीएल 2020 को देश में आयोजित नहीं किया जाता है तो इसे क्रमशः यूएई, श्रीलंका या न्यूजीलैंड में आयोजित किया जा सकता है.

IPL 2020 Update: कोरोना महामारी के बीच इन तीन देशों में IPL का आयोजन कराना चाहते हैं आकाश चोपड़ा
आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईपीएल (IPL) के 13वें सीजन के बारे में बात करते हुए इसे आयोजित करने के लिए तीन प्रमुख देशों का सुझाव दिया है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर आईपीएल 2020 को देश में आयोजित नहीं किया जाता है तो इसे क्रमशः यूएई (United Arab Emirates), श्रीलंका (Sri Lanka) या न्यूजीलैंड (New Zealand) में आयोजित किया जा सकता है. आकाश चोपड़ा की पहली पसंद यूएई है. यूएई में तीन बड़े स्टेडियम हैं. इसके अलावा उनकी दूसरी पसंद श्रीलंका और उसके बाद न्यूजीलैंड है. श्रीलंका और न्यूजीलैंड में भी कई शानदार स्टेडियम हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में छोटे मैदान होने से आयोजकों के सामने परेशानी आ सकती है.

बता दें कि श्रीलंका में अब तक कोरोना के 2 हजार 54 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 लोगों की मौत हुई है. वहीं यूएई में 49 हजार 69 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं, जिनमें से 3 सौ 16 की मौत हुई है. वहीं भारत का हाल इन देशों के अपेक्षा और बदत्तर है. जी हां देश में कोरोना के अबतक 6 लाख 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 18 हजार 2 सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच फिलहाल आईपीएल का आयोजन अपनी सरजमीं पर करना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Could Be Cancelled: इस साल आईपीएल हो सकता है रद्द, पाकिस्तान ने सितम्बर-अक्टूबर में श्रीलंका में एशिया कप खेलने का दिया प्रस्ताव

खबरों के अनुसार अगर इस साल ऑस्ट्रेलिया (Australia) में आयोजित होने वाला T20 वर्ल्ड कप कोरोना महामारी की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्थगित करता है तो बीसीसीआई (BCCI) T20 वर्ल्ड कप की जगह अक्टूबर-नवंबर माह में आईपीएल का आयोजन कर सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).