Sambhar Festival 2023: कब है राजस्थान सांभर फेस्टिवल? जानें तीन दिवसीय फेस्टिवल में राजस्थान की इंद्रधनुषी झलकियां!
राजस्थान अपनी सभ्यता, संस्कृति, परिधानों, उत्सवों, मेलों, और व्यंजनों आदि के लिए दुनिया भर में मशहूर है. देसी विदेशी पर्यटकों के लिए तो यह किसी जन्नत से कम नहीं है. इसलिए यहां के किले, रजवाड़े, महल और झीलों की सुंदरता को देखने-परखने पूरे साल दुनिया भर से पर्यटकों का यहां आना-जाना लगा रहता है.