Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? यहां जानें किन वस्तुओं को चढ़ाने से किन मनोकामनाओं की होगी पूर्ति?
शिव पुराण एवं लिंग पुराण में ऐसी कई घटनाएं उल्लेखित हैं, जिनसे ज्ञात होता है कि भोले शिव की पूजा-तपस्या कर राक्षस और देवता उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त कर लेते हैं. अब जबकि महाशिवरात्रि के कुछ ही दिन शेष बचे हैं, और अगर आपके मन में भी कोई विशेष कामना या समस्याएं हैं तो महाशिवरात्रि को पूरी आस्था से व्रत रखते हुए भगवान शिवजी को पसंद आने वाली वस्तुएं शिवलिंग पर चढ़ाकर भोले शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.
शिव पुराण एवं लिंग पुराण में ऐसी कई घटनाएं उल्लेखित हैं, जिनसे ज्ञात होता है कि भोले शिव की पूजा-तपस्या कर राक्षस और देवता उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त कर लेते हैं. अब जबकि महाशिवरात्रि के कुछ ही दिन शेष बचे हैं, और अगर आपके मन में भी कोई विशेष कामना या समस्याएं हैं तो महाशिवरात्रि को पूरी आस्था से व्रत रखते हुए भगवान शिवजी को पसंद आने वाली वस्तुएं शिवलिंग पर चढ़ाकर भोले शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा-अनुष्ठान करते समय आप उनकी पसंद की कुछ खास वस्तुएं चढ़ाएं तो शिवजी की कृपा से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी. यहां हम जानेंगे कि भगवान शिव को क्या चढ़ाने से क्या लाभ मिल सकता है.
जलः शिवलिंग का प्रथम अभिषेक जल अथवा गंगाजल से होता है, लेकिन आपको पता है इसका क्या सुफल जातक को मिलता है, जी हां शिवलिंग पर जल अर्पित करने से जहां शिवजी को शांति मिलती है, वहीं जातक का स्वभाव भी शांत एवं स्नेह लुटाने वाला बनता है.
शहदः शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करने से जीवन में सुख एवं शांति आती है तथा दरिद्रता दूर होती है.
दहीः शिवलिंग का अभिषेक दही से करने से भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, और उनकी कृपा से जीवन में चल रही सारी कठिनाइयां एवं बाधाएं दूर होती हैं और सफलता-दर-सफलता मिलती है.
कच्चा चावलः महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करते समय दूध में कच्चा चावल के कुछ दाने (ध्यान रहे चावल खंडित ना हों) अर्पित करने से विपुल धनराशि प्राप्ति की संभावना रहेगी.
गन्ने का रसः शिवलिंग पर गन्ने का ताजा रस चढ़ाने से मन की हर कामनाएं भगवान शिव की कृपा से पूरी होती है.
गाय के दूध का घीः महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गाय के दूध से बना घी चढ़ाने से शरीर में विशेष ऊर्जा का संचार होता है, और सेहत अच्छी रहती है.
सफेद चंदनः शिवजी को सफेद चंदन विशेष रूप से प्रिय है, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सफेद चंदन चढ़ाने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
गेहूः शिवलिंग का अभिषेक करते समय गेहूं के दाने अर्पित करने से भी भोले शिव की कृपा से संतान-प्राप्ति का सुख मिलता है.
दूधः महाशिवरात्रि अथवा श्रावण के सोमवार को हर शिव-भक्त शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करता है, लेकिन उसे नहीं पता कि ऐसा करने से उसे भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में हर रोगों से मुक्ति मिलती है.
भांगः महाशिवरात्रि पर दूध की तरह शिवलिंग पर भांग भी चढ़ाने की पुरानी परंपरा है. मान्यता है कि शिवलिंग पर भांग चढ़ाने पर भोले शिव की कृपा से जातक के सारे पाप, विकार, एवं बुराइयां दूर होती हैं.
इत्रः महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर इत्र (परफ्यूम नहीं) अर्पित करने से मन पवित्र और ईश्वर के प्रति आस्थावान बनता है.
केसरः शिवलिंग पर कच्चा दूध के साथ केसर मिलाकर चढ़ाने से दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनता है तथा कुंवारी कन्याओं को मनपसंद वर प्राप्त होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

