Holi 2022: होली के रंग आपके इंटीरियर को बदरंग कर सकते हैं! जानें इनकी सुरक्षा के पांच बहुमूल्य टिप्स!
मस्ती भरे रंगों का पर्व होली साल के बहुप्रतीक्षित पर्वों में एक है. लाल-पीले-नीले रंग, पिचकारियां, एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते होली के दीवाने और घरों में बन रहे विभिन्न पकवान इस पर्व को अनूठा और दीवानगी भरा बना देते हैं. लेकिन होली की यह दीवानगी आपके ड्राइंग रूम की शोभा पर जब अपनी छाप छोड़ जाते हैं, तब मस्ती और दीवानगी फीकी पड़ जाती है, और हो भी क्यों नहीं, आखिर आप अपने ड्राइंग रूम की साज-सज्जा पर लाखों रूपये खर्च करते हैं.