क्रिकेट

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. एडम जंपा, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट जैसे गेंदबाज ओमान के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं ओमान की टीम भी इस बड़े मंच पर ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरी है.

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs Oman National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 40th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 40वां मुकाबला आज यानी 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के Pallekele International Cricket Stadium में खेला जा रहा है. ग्रुप B में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और अगले दौर में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श कर रहे हैं, जबकि ओमान की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: How To Book India vs South Africa Match Ticket: टीम इंडिया बनाम अफ्रीका मुकाबले का कब और कहां मिलेगा टिकट? जानें कीमत और बुकिंग का पूरा प्रोसेस

इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉप ऑर्डर में ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श और स्टीवन स्मिथ नजर आ सकते हैं. वहीं ओमान की तरफ से जतिंदर सिंह, आमिर कलीम और मोहम्मद नदीम पारी की शुरुआत कर सकते हैं. पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia National Cricket Team vs Oman National Cricket Team Match Scorecard)

मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. एडम जंपा, नाथन एलिस और जेवियर बार्टलेट जैसे गेंदबाज ओमान के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं ओमान की टीम भी इस बड़े मंच पर ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरी है.

ग्रुप B का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी, जबकि ओमान की टीम उलटफेर कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2026 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).