शोएब अख्तर ने सरफराज अहमद को कप्तानी पद से हटाकर इन दो खिलाडियों को कमान देने की मांग की
विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाए जाने की मांग की है. अख्तर ने यूट्यूब पर डाले गए वीडियो में कहा, "सरफराज को एक विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में टीम में रखना चाहिए. उनके टीम का कप्तान नहीं रहने देना चाहिए. उन्हें किसी भी फॉर्मेट में टीम का कप्तान नहीं होना चाहिए."