गूगल 10 MB स्पेस वाला फोटो गैलरी लॉन्च, पिक्चर्स ढूंढने और एडिट करने में मिलेगी मदद
गूगल ने गैलरी गो नामक गूगल फोटोज का एक हल्का विकल्प पेश किया है, जो आपके स्मार्ट गैजेट में सिर्फ 10 एमबी का स्पेस लेगा. 'गैलरी गो' यूजर्स को कम स्टोरेज और अविश्वसनीय इंटरनेट कनेक्शन वाले हैंडसेट में फोटो स्टोर करने में मदद करेगा. लाइट एप एडिटिंग टूल्स के साथ आती है, जिसमें कई फिल्टर मौजूद हैं. जिन डिवाइसों में एंड्रॉइड 8.1 (ओरियो) है, उनके लिए गैलरी गो प्ले स्टोर पर उपलब्ध है.