देश

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर नगर में बस-पिकअप की टक्कर, 1 की मौत और कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर के जलालपुर से लखनऊ जा रही एक बस की सम्मनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन से सीधी टक्कर हो गई. अंबेडकरनगर से लखनऊ जा रही निजी बस व पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश: अंबेडकर नगर में बस-पिकअप की टक्कर, 1 की मौत और कई लोग घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

अंबेडकर नगर :  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अंबेडकर नगर के जलालपुर से लखनऊ (Lucknow) जा रही एक बस की सम्मनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पिकअप वाहन से सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना में पिक-अप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. थानाध्यक्ष राम लखन पटेल ने बताया, "घटना अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के पास की है.

अंबेडकरनगर से लखनऊ जा रही निजी बस व पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जेसीबी लगाकर खाई में गिरी गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है."

यह भी पढ़ें : मुंबई: डोंगरी इमारत हादसे में अब तक 11 की मौत, रात में भी बचाव कार्य जारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहीं बस व पिकअप में सीधी टक्कर हो गई. टक्कर से बस सड़क किनारे खाई में लटक गई और पिकअप दूर जाकर खाई में पलट गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े. जब तक ड्राइवर को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).