Pro Kabaddi League 2019: दबंग दिल्ली की विजयी शुरुआत, तेलुगू टाइटंस की तीसरी हार
दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में बुधवार को तेलुगू टाइटंस को बेहद रोमांचक अंदाज में 34-33 से हराकर लीग में अपनी विजयी शुरूआत की. तेलुगू टाइटंस की यह लगातार तीसरी हार है. यहां गचीबावली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में रोमांच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों टीमें तीन बार बराबर-बराबर के स्कोर पर थीं.
Pro Kabaddi League 2019: दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में बुधवार को तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) को बेहद रोमांचक अंदाज में 34-33 से हराकर लीग में अपनी विजयी शुरूआत की. तेलुगू टाइटंस की यह लगातार तीसरी हार है. यहां गचीबावली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में रोमांच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों टीमें तीन बार बराबर-बराबर के स्कोर पर थीं.
20वें मिनट के आखिरी समय में भी दोंनों टीमें 12-12 से बराबरी पर थीं, लेकिन नवीन कुमार ने दिल्ली को एक अंक दिलाकर पहले हाफ की समाप्ति पर उसे 13-12 तक पहुंचा दिया. दूसरे हाफ में भी रोमांच अपनी चरम सीमा पर था जब दिल्ली सातवें मिनट में 22-21 से, 18वें मिनट में 33-31 से और अंतिम मिनट में 34-32 से आगे थी.
यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को 48-17 से दी शिकस्त
मैच समाप्त होने से कुछ सेकेंड पहले ही बाहुबली के नाम से मशहूर तेलुगू टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई ने एक अंक लेकर टीम को मैच हारने से बचाने की कोशिश की. लेकिन बाहुबली की यह कोशिश काम न आ सकी और दिल्ली ने एक अंक से मैच जीत लिया.
विजेता दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने 14 और चंद्रन रंजीत ने छह अंक हासिल किए. टीम ने रेड से 23, टैकल से सात, आलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक भी बटोरे. तेलुगू टाइटंस के लिए सूरज देसाई ने 18 और सिद्धार्थ देसाई ने आठ अंक लिए. तेलुगू को रेड से 27 और टैकल से छह अंक मिले.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

