लियोनेल मेसी पर लगा जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध
कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के दौरान आपत्तीजनक बयान देने के कारण दक्षिण अमेरिकी फुटबाल की शासी निकाय कोनमेबोल ने अर्जेटीना के कप्तान लियोनेल मेसी पर 1,500 डॉलर का जुर्माना लगाया है. 'गोल डॉट कॉम' के अनुसार इस जुर्माने के अलावा, मेसी को एक मैच के लिए प्रतिबंधित भी किया गया है. उन्हें चिली के खिलाफ तीसरे पायदान के लिए हुए मैच में रेड कार्ड मिला था.