Petrol and Diesel 25th July: पेट्रोल और डीजल की कीमत में 6 पैसे की हुई कटौती, सीमित दायरे में कच्चा तेल
तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करके उपभोक्ताओं को महंगाई से थोड़ी राहत दी. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के भाव छह पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं. दिल्ली में पेट्रोल फिर 73.35 रुपये लीटर हो गया है और डीजल 66.18 रुपये लीटर मिलने लगा है.
Petrol and Diesel 25th July : तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करके उपभोक्ताओं को महंगाई से थोड़ी राहत दी. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के भाव छह पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं. दिल्ली में पेट्रोल फिर 73.35 रुपये लीटर हो गया है और डीजल 66.18 रुपये लीटर मिलने लगा है.
पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में रही नरमी के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में थोड़ी राहत मिली है. वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका से कच्चे तेल की मांग में सुस्ती रहने के कारण चालू महीने जुलाई में कच्चे तेल का भाव सीमित दायरे में रहा है.
यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel 24th July: पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर, कच्चे तेल में तेजी जारी, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
देश के अन्य शहरों में भी गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती दर्ज की गई. कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम में महज दो पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल छह पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. डीजल के भाव में मुंबई में सात पैसे जबकि चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.35 रुपये, 75.85 रुपये, 78.96 रुपये और 76.18 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.18 रुपये, 68.29 रुपये और 69.36 रुपये और 69.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में गुरुवार को बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 63-64 डॉलर प्रति बैरल के बीच बना हुआ था. चालू महीने जुलाई में अब तक ब्रेंट क्रूड का भाव 67.65 डॉलर से लेकर 61.29 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा है, लेकिन औसत महीने के दौरान औसत भाव को अगर देखें तो यह 64 डॉलर के आसपास ही रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

