बॉलीवुड

आलिया भट्ट परिवार के साथ ऊटी में बिता रहीं खास वक्त, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

आलिया भट्ट को ऊटी में शूटिंग के दौरान अपने परिवार के साथ खास वक्त बिता रही है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहिन भट्ट के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा की है. आलिया अपने पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग के लिए ऊटी में हैं. यह फिल्म 10 जुलाई, 2020 को रिलीज होने वाली है.

आलिया भट्ट परिवार के साथ ऊटी में बिता रहीं खास वक्त, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
शाहिन भट्ट, आलिया भट्ट और सोनी राजदान (Photo Credits : Instagram)

ऊटी : अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को ऊटी (Ooty) में शूटिंग के दौरान अपने परिवार के साथ खास वक्त बिताने का अच्छा मौका मिल रहा है, जिससे आलिया काफी खुश हैं. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहिन भट्ट के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा की है.

तस्वीर में आलिया शाहीन को अपने आधे शॉल से ढके हुए और उनकी मां सोनी, आलिया को पीछे से गले लगाती दिख रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "ढेर सारा प्यार". 'राजी' अभिनेत्री तस्वीर में बिना किसी मेकअप के बहुत सुंदर लग रही हैं. वहीं सोनी की मुस्कुराहट ने भी तस्वीर की शोभा बढ़ा दी है.

 

View this post on Instagram

 

a whole lotta love 😘❤️

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

यह भी पढ़ें : बाहुबली डायरेक्टर राजामौली की फिल्म में काम करने को लेकर अलिया भट्ट ने दिया बड़ा बयान

आलिया अपने पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग के लिए ऊटी में हैं. यह फिल्म 10 जुलाई, 2020 को रिलीज होने वाली है. आगामी फिल्म 'सड़क 2' 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है. 'सड़क' में पूजा भट्ट और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).