क्रिकेट

मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी

श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर तमिल में एक फिल्म बन रही है, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी मुरलीधरन की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन एमएस श्रीपथी कर रहे हैं और अभी इसका नामकरण नहीं हुआ है.

मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी
मुथैया मुरलीधरन (Photo Credits: Getty Images)

श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के जीवन पर तमिल में एक फिल्म बन रही है, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय सेथुपथी (Vijay Sethupathi) मुरलीधरन की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन एमएस श्रीपथी कर रहे हैं और अभी इसका नामकरण नहीं हुआ है.

फिल्म मुख्य रूप से तमिल में बनेगी और इसे दुनिया भर में कई अन्य भाषाओं में जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ENG vs SL, CWC 2019: लसिथ मलिंगा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बनें चौथे गेंदबाज

अपने ऊपर बन रही फिल्म को लेकर मुरलीधरन ने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे खुशी है कि विजय जैसे दिग्गज अभिनेता मेरी भूमिका निभा रहे हैं. मैं इस फिल्म की क्रिएटिव टीम के सम्पर्क में हूं और बीते कई महीनों से फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में शामिल हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).