जम्मू-श्रीनगर: खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को खराब मौसम होने के कारण अमरनाथ यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई. मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में 29 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है. श्रद्धालुओं के अनुसार, कश्मीर में समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना बनती है जो भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है.