टिंडर ने समलैंगिक यूजर्स के लिए नया सेफ्टी फीचर किया लॉन्च
ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर ने अपने समलैंगिक समुदाय के यूजर्स के लिए एक नए सेफ्टी फीचर को लॉन्च करने की घोषणा की. टिंडर एंड मैच ग्रुप, जीएम-इंडिया तारू कपूर ने कहा, "टिंडर ट्रैवलर अलर्ट यह सुनिश्चित करता है कि हमारे समलैंगिक यूजर्स उन सावधानियों के बारे में जाने जो कुछ देशों में बरतनी जरूरी होती है. यह फीचर एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स दोने के लिए शुरू किया गया है.
नई दिल्ली : वैश्विक ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर (Tinder) ने गुरुवार को अपने समलैंगिक (Homosexuality) समुदाय के यूजर्स के लिए एक नए सेफ्टी फीचर को लॉन्च करने की घोषणा की. टिंडर के अनुसार, इस सेफ्टी फीचर का उद्देश्य उन 70 देशों (लगभग) में डेटिंग ऐप का उपयोग करने के जोखिम से बचाना है, जहां अभी भी समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी में रखा गया है.
ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर ने इसे 'ट्रैवलर अलर्ट' नाम दिया है. जब कोई समलैंगिक यूजर इन देशों में एप का प्रयोग करने के लिए इसे खोलेगा, तो क्षेत्र में समलैंगिक समुदाय के लोग किस प्रकार के खतरे का सामना कर रहे हैं, इस फीचर के जरिए यूजर को इस बाबत चेतावनी मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें : अमेरिका: 24 वर्षीय युवती टिंडर डेट के बाद हुई गायब, 14 टुकड़ों में मिला शव, आरोपी ने कहा- सेक्स फैंटेसी ने ली जान
टिंडर एंड मैच ग्रुप, जीएम-इंडिया तारू कपूर ने कहा, "टिंडर ट्रैवलर अलर्ट यह सुनिश्चित करता है कि हमारे समलैंगिक यूजर्स उन सावधानियों के बारे में जाने जो कुछ देशों में बरतनी जरूरी होती है.
पढ़िए आईएएनएस का ट्वीट-
वैश्विक ऑनलाइन डेटिंग एप #Tinder ने जुलाई 25 को अपने समलैंगिक (#LGBTQ) समुदाय के यूजर्स के लिए एक नए सेफ्टी फीचर को लॉन्च करने की घोषणा की। pic.twitter.com/tVMR5SQNrI
— IANS Tweets (@ians_india) July 25, 2019
कुछ देशों में समान लिंग के यौन झुकाव को गलत समझा जाता है और इसे वहां गैर-कानूनी घोषित किया गया है." यह फीचर एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए शुरू किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

