क्रिकेट

कप्तान कोहली ने इंस्टाग्राम पर भी किया कमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर हैं. पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में शीर्ष पर हैं और उनके 17.28 लाख फॉलोअर हैं. विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़ फॉलोअर हैं.

कप्तान कोहली ने इंस्टाग्राम पर भी किया कमाल
कप्तान विराट कोहली (Photo Credits : Instagram)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 (Instagram Rich List 2019) में नौवें स्थान पर हैं. हूपर एचक्यू (Hopper HQ) के द्वारा हाल में यह जानकारी दी गई है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में शीर्ष पर हैं और उनके 17.28 लाख फॉलोअर हैं.

इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में लगातार दूसरी बार शामिल हुए विराट कोहली इसमें 9वें स्थान पर हैं

 

View this post on Instagram

 

🎯

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 9, 75000 अमेरिकी डॉलर कमाते हैं. इस मामले में ब्राजील के नेमार दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 12.14 लाख फॉलोवर हैं. विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़ फॉलोअर हैं. इस मामले में वह भारत के पहले खेल व्यक्तित्व हैं, जिनकी इतनी संख्या में प्रशंसक हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).