उत्तर प्रदेश: अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित इसके आस-पास इलाके में रूक-रूक कर हो रही बारिश ने लोगों को कुछ उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई है. शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 26 डिग्री, गोरखपुर 25 डिग्री, बहराइच का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.