बॉलीवुड

फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी को नहीं आती स्विमिंग, बताई ये सच्चाई

शिल्पा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा किया है जिसमें वह तैराकी का प्रशिक्षण लेते नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि मैं ईमानदारी से स्वीकार करती हूं कि मैं तैर नहीं सकती. मैंने सीखने के लिए कई बार प्रयास किया. शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और वियान नाम का उनका एक बेटा भी है.

फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी को नहीं आती स्विमिंग, बताई ये सच्चाई
शिल्पा शेट्टी (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने इस बात को स्वीकारा कि वह तैर नहीं सकती हैं. शिल्पा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो को साझा किया है जिसमें वह तैराकी का प्रशिक्षण लेते नजर आ रही हैं.

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज का एहसास उम्दा रहा. ईमानदारी से स्वीकार करती हूं कि मैं तैर नहीं सकती. मैंने सीखने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया. मेरे चेहरे पर जो मुस्कान है वह उस खुशी का सबूत है जिसे मैंने पानी में तैरते रहने में सक्षम होने में महसूस किया."

 

View this post on Instagram

 

Today was an incredible feeling .. An Honest confession.. “I can’t swim” . I’ve tried so many times to learn, trust me.. but in vain.. So I’m not a water-baby ,but today I felt like a baby in a mother’s womb.. Had to share this with you.. the smile on my face is proof of the bliss I felt to just be able to #float .. for the first time ( with someone’s help ofcourse and no fear) is unparalleled.. To just let go ..of our fears , and trust is what we find hardest.. Lovvved this #watsutherapy an absolute #musttry ♥️😇🧿 @shawellness #shawellnessclinic #stretching #watertherapy #gratitude #happy #keepafloat #joy #letgo #littlejoys #learningnewthings #traveldiaries #spain

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

यह भी पढ़ें : WWE स्टार जॉन सीना ने शिल्पा शेट्टी की फोटो का बना डाला मीम, एक्ट्रेस भी हुई हैरान

44 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कहा कि डर को खत्म करने की बात ही किसी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. शिल्पा ने साल 1993 में आई थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था.

इसके बाद उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'धड़कन', 'दस', 'द लाइफ इन ए मेट्रो' और 'फिर मिलेंगे' जैसी फिल्मों में काम किया. शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और वियान नाम का उनका एक बेटा भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).