करण जौहर ने किया खुलासा, कहा- 'डियर कॉमरेड' की रीमेक के लिए किसी लीड एक्टर से नहीं की बात
फिल्मकार करण जौहर ने स्पष्ट कर दिया है कि तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' की हिंदी रीमेक के लिए न तो किसी भी मुख्य कलाकार पर विचार किया गया है और न ही इस बारे में किसी से कोई बात की गई है. करण ने इस बात पर जोर दिया कि इस फिल्म को बनाने की योजना पर अभी काम चल रहा है. करण ने 24 जुलाई को इस बात की घोषणा की थी.
मुंबई: फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) ने स्पष्ट कर दिया है कि तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' (Dear Comrade) की हिंदी रीमेक के लिए न तो किसी भी मुख्य कलाकार पर विचार किया गया है और न ही इस बारे में किसी से कोई बात की गई है. सूर्खियों के मुताबिक, करण इस फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को लेने वाले हैं.
करण ने गुरुवार शाम को ट्वीट करते हुए कहा, "26 जुलाई को रिलीज हो रही 'डियर कॉमरेड' की टीम को अपार सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इसके साथ ही एक स्पष्टीकरण भी. अभी तक फिल्म के लिए किसी भी लीड एक्टर्स पर न ही विचार किया गया है और न ही किसी से कोई बात की गई है."
यह भी पढ़ें : ‘डियर कॉमरेड’ का हिंदी रीमेक बनाएंगे करण जौहर
करण ने इस बात पर जोर दिया कि इस फिल्म को बनाने की योजना पर अभी काम चल रहा है. करण ने 24 जुलाई को इस बात की घोषणा की थी कि अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' की हिंदी रीमेक को वह बनाने जा रहे हैं. करण अपने बैनर धरमा प्रोडक्शन्स के तहत इस प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए काफी उत्साहित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

