आलिया भट्ट अपनी बहनों के साथ ऊटी में मना रही हैं छुट्टियां, देखें तस्वीर
आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और शाहीन भट्ट ये तीनों बहनें फिलहाल ऊटी में छुट्टियां मना रही हैं. इसी दौरान उनके पिता व फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने इन तीनों की एक तस्वीर ली है, जिसमें वे एक साथ बैठी दिख रही हैं. आपको बता दें कि आलिया और पूजा आगामी फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग के सिलसिले में ऊटी में हैं, जिसके जरिए महेश भट्ट एक बार फिर से निर्देशन में वापस लौट रहे हैं.