युद्ध सरकारें नहीं लड़ती, पूरा देश लड़ता है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाकिस्तान पर 1947 से छल-कपट का आरोप लगाते हुए कहा कि युद्ध सरकारें नहीं लड़ती हैं, बल्कि पूरा देश लड़ता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं 20 साल पहले करगिल गया था, जब युद्ध अपने चरम पर था, दुश्मन ऊंची चोटियों पर बैठे अपना खेल खेल रहे थे.