ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी कैद एस्सेब्सी के निधन के बाद अफ्रीकी संघ का 3 दिवसीय शोक शुरू
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी कैद एस्सेब्सी के निधन पर अफ्रीकी संघ ने दुख व्यक्त किया है. अफ्रीकी संघन ने कहा कि तीन दिवसीय शोक के तौर पर एयू का झंडा इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में स्थित मुख्यालय में तीन दिनों तक झुका रहेगा.
अदिस अबाबा : ट्यूनीशिया (Tunisia) के राष्ट्रपति बेजी कैद एस्सेब्सी (Beji Caid Essebsi) के निधन पर अफ्रीकी संघ (African Union) ने दुख व्यक्त किया है. उत्तर अमेरिकी देश के राष्ट्रपति के निधन पर अफ्रीका के 55 सदस्यीय संघ ने शनिवार को बयान जारी कर दुख व्यक्त करते हुए दिग्गज नेता के निधन पर तीन दिवसीय शोक की भी घोषणा की थी.
अफ्रीकी संघन ने कहा कि तीन दिवसीय शोक के तौर पर एयू का झंडा इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा (Addis Ababa) में स्थित मुख्यालय में तीन दिनों तक झुका रहेगा. दिग्गज राजनेता का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद का लंबे बीमारी के कारण निधन
ट्यूनीशिया के आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि एस्सेब्सी के अंतिम संस्कार के लिए अतिरिक्त रूप से विशेष कदम उठाने पड़े थे. एस्सेब्सी ने 1941 में राजनीति में प्रवेश किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

