खेल

FIFA World Cup 2026 Day 4 Schedule: जर्मनी-कुराकाओ और नीदरलैंड-जापान समेत कई बड़े मुकाबले आज, यहां देखें चौथे दिन का पूरा शेड्यूल

दिन का सबसे बड़ा मुकाबला नीदरलैंड और जापान के बीच खेला जाएगा. तीन बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी नीदरलैंड्स की टीम एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर जापान लगातार आठवें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है और एशिया की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

FIFA World Cup 2026 Day 4 Schedule: जर्मनी-कुराकाओ और नीदरलैंड-जापान समेत कई बड़े मुकाबले आज, यहां देखें चौथे दिन का पूरा शेड्यूल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

FIFA World Cup 2026, Day 4 Full Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और टूर्नामेंट के चौथे दिन फुटबॉल फैंस को कई हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे. चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी (Germany) अपने अभियान की शुरुआत कुराकाओ (Curacao) के खिलाफ करेगी. वहीं दिन का सबसे चर्चित मुकाबला नीदरलैंड (Netherlands) और जापान (Japan) के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा आइवरी कोस्ट (Ivory Coast) बनाम इक्वाडोर (Ecuador) और स्वीडन (Sweden) बनाम ट्यूनीशिया (Tunisia) के बीच भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: बर्मिंघम में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त, स्मृति मंधाना ने खेली शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

जर्मनी की नजर जीत के साथ आगाज पर

दिन के पहले मुकाबले में जर्मनी का सामना वर्ल्ड कप डेब्यू कर रही कुराकाओ की टीम से होगा. 2014 में विश्व चैंपियन बनने के बाद जर्मनी लगातार दो वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. ऐसे में जर्मन टीम इस बार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. दूसरी तरफ पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुराकाओ की टीम बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

नीदरलैंड और जापान के बीच होगी कड़ी टक्कर

दिन का सबसे बड़ा मुकाबला नीदरलैंड और जापान के बीच खेला जाएगा. तीन बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी नीदरलैंड्स की टीम एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर जापान लगातार आठवें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है और एशिया की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर आमने-सामने

ग्रुप ई के मुकाबले में आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर की टीमें आमने-सामने होंगी. इक्वाडोर लगातार दूसरे और कुल पांचवें फीफा वर्ल्ड कप में खेल रहा है. वहीं आइवरी कोस्ट 2014 के बाद पहली बार विश्व कप में वापसी कर रहा है. दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी.

स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच होगा दिन का आखिरी मुकाबला

दिन के आखिरी मुकाबले में स्वीडन का सामना ट्यूनीशिया से होगा. ट्यूनीशिया सातवीं बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है, लेकिन अब तक कभी ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया है. दूसरी तरफ स्वीडन अपना 13वां फीफा वर्ल्ड कप खेल रहा है और 1994 में तीसरे स्थान पर रहने का कारनामा दोहरााना चाहेगा.

फीफा वर्ल्ड कप 2026: चौथे दिन का पूरा शेड्यूल

जर्मनी vs कुराकाओ — रात 10:30 बजे (14 जून, IST)

नीदरलैंड vs जापान — रात 1:30 बजे (15 जून, IST)

आइवरी कोस्ट vs इक्वाडोर — सुबह 4:30 बजे (15 जून, IST)

स्वीडन vs ट्यूनीशिया — सुबह 7:30 बजे (15 जून, IST)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन फुटबॉल प्रेमियों को लगातार चार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. सभी टीमों की नजरें जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत करने पर होंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2026 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).