बॉलीवुड

वरुण शर्मा मुझे किसी को भी डेट करने नहीं देगें : कृति सैनन

कृति सैनन का कहना है कि 'अर्जुन पटियाला' में उनके सह-कलाकार वरुण शर्मा उन्हें लेकर बेहद रक्षात्मक हैं और वह कभी भी उन्हें किसी को डेट नहीं करने देंगे. कृति, वरुण और 'अर्जुन पटियाला' में उनके एक और सह कलाकार दिलजीत दोसांझ ने 'बाय इन्वाइट ओनली' शो में अपनी-अपनी बात रखी.

वरुण शर्मा मुझे किसी को भी डेट करने नहीं देगें : कृति सैनन
कृति सैनन और वरुण शर्मा (Photo Credits : IANS)

मुंबई : अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) का कहना है कि 'अर्जुन पटियाला' (Arjun Patiala) में उनके सह-कलाकार वरुण शर्मा (Varun Sharma) उन्हें लेकर बेहद रक्षात्मक हैं और वह कभी भी उन्हें किसी को डेट नहीं करने देंगे. कृति ने कहा, "वरुण शर्मा मुझे लेकर रक्षात्मक हैं और वह मुझे कभी भी किसी को डेट करने नहीं देंगे."

क्यों कृति अपनी डेटिंग लाइफ को हमेशा लो प्रोफाइल रखती हैं? तो इस पर कृति ने कहा, "अगर मैं कल किसी को डेट भी करती हूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं दुनिया को यह बात बताऊंगी क्योंकि मुझे लगता है कि यह जानकारी केवल मेरे लिए और मेरे करीबी लोगों के लिए है. मैं नहीं चाहती कि कोई अजनबी मेरे संबंध को जज करे."

यह भी पढ़ें : कृति सैनन ने चीते के साथ ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

कृति, वरुण और 'अर्जुन पटियाला' में उनके एक और सह कलाकार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने 'बाय इन्वाइट ओनली' शो में अपनी-अपनी बात रखी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).