देश

बिहार में बारिश से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है. राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.

बिहार में बारिश से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits ANI)

पटना : बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है. शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं तथा बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है.

अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है. इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के भी आसार हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, गया का 24.4 डिग्री और पूर्णिया में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : बिहार में बाढ़ से हाहाकार: अब तक 123 लोगों की मौत, 81 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).