उत्तर प्रदेश: कार और बस में टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बरेली हाईवे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें 7 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. दरअसल, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) में बरेली हाईवे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. क्षेत्राधिकारी (सीओ) धरम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड से बरेली जा रही कार और टनकपुर डिपो लौट रही रोडवेज बस आमने-सामने भिड़ गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.
इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 10 गंभीर
उन्होंने बताया कि हादसा जहानाबाद थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे स्थित खमरिया पुल और जतीपुर गांव के बीच हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी तीन लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसी अस्पताल में दो साल की मासमू मौत से जूझ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

