बैतूल: बच्चा चोर होने के शक में कांग्रेस नेताओं की पिटाई
मध्य प्रदेश में भीड़ के हिंसक होने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. बैतूल जिले में तो बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने कांग्रेस के दो नेताओं और एक सामाजिक कार्यकर्ता की ही पिटाई कर दी.
मध्य प्रदेश में भीड़ के हिंसक होने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. बैतूल जिले में तो बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने कांग्रेस के दो नेताओं और एक सामाजिक कार्यकर्ता की ही पिटाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है, यहां कांग्रेस के जिला महामंत्री धर्मेद्र शुक्ला, जनपद सदस्य रामू सिंह लांजीवार एवं आदिवासी कोरकू समाज के तहसील अध्यक्ष ललित बारस्कर गुरुवार देर रात को केसिया ग्राम से अपनी कार से घर लौट रहे थे. इस दौरान ग्राम नवल सिग ढाना रोड पर झाड़ियां पड़ी हुई थीं.
बीच रास्ते में झाड़ियां पड़ी देखकर तीनों ही घबरा गये एवं अपनी कार को वापस गांव की ओर ले जाने लगे. इसी बीच वापस होती कार को देखकर ग्रामीणों ने उनके बच्चा चोर होने के शक में उन पर हमला कर दिया. ग्रामीणों के हमले से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई एवं तीनों नेताओं को चोटें आई हैं.
यह भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग का शिकार होते-होते बचे तीन साधु, बच्चा चोर की फैली थी अफवाह
शाहपुर थाने से थाना प्रभारी दीपक पाराशर घटना की जानकारी मिलने पर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. धर्मेद्र शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने सीतलझिरी ग्राम के पांच ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

