वीर दास ने कहा- मैं सिर्फ एक काम नहीं कर रहा हूं
वीर दास का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर उनके लिए सीमाओं को आगे बढ़ाते रहना जरूरी है. एक साल घूमते हुए बिताने और विदेश में स्टैंड-अप कॉमेडी शो करने के बाद अब उन्होंने अभिनय पर ध्यान केंद्रित किया है. अपने कॉमेडी टूर और नेटफ्लिक्स पर लोगों को गुदगुदाने के बाद वीर ने 'व्हिस्की कैवेलियर' सीरीज के साथ खुद का एक नाम बनाया है.
मुंबई : अभिनेता एवं कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर उनके लिए सीमाओं को आगे बढ़ाते रहना जरूरी है. वीर ने कहा, "मैं सिर्फ एक ही काम नहीं कर रहा हूं. खासकर ऐसे समय में जब प्रोडक्शन करने और अभिनय करने के लिए बहुत विकल्प हो. मैं इसे निजी तौर पर एक साहसिक काम की तरह देखता हूं, जहां मैं विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग चीजों को सीखने के साथ हर दिन आगे बढ़ रहा हूं.
एक साल घूमते हुए बिताने और विदेश में स्टैंड-अप कॉमेडी शो करने के बाद अब उन्होंने अभिनय पर ध्यान केंद्रित किया है. वह कॉमेडी फिल्म 'हसंमुख' में नजर आएंगे, जिसका निर्माण निखिल आडवाणी कर रहे हैं. एक सूत्र ने कहा, "वीर एक कॉमेडी शो कर रहे हैं, जिस पर अभी काम चल रहा है. वह टेलीविजन नेटवर्क के लिए भी खुद से एक सीरीज विकसित कर रहे हैं."
यह भी पढ़ें : कॉमेडी मे करियर को लेकर वीर दास ने दिया बड़ा बयान
अपने कॉमेडी टूर और नेटफ्लिक्स पर लोगों को गुदगुदाने के बाद वीर ने 'व्हिस्की कैवेलियर' सीरीज के साथ खुद का एक नाम बनाया है. बॉलीवुड में वीर ने 'दिल्ली बेली', 'बदमाश कंपनी', 'रिवॉल्वर रानी' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

