Complaint Filed Against Actor-Comedian Vir Das: एक्टर वीर दास के खिलाफ दिल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, अपने मोनोलॉग में भारत का अपमान करने का आरोप
कॉमेडियन वीर दास ((Vir Das)) ने अमेरिका में अपने प्रदर्शन के हिस्से के रूप में दिए गए एक मोनोलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके कारण उनके खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर "भारत का अपमान करने" का आरोप लगाया है...
Complaint Filed Against Actor-Comedian Vir Das: कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) ने अमेरिका में अपने प्रदर्शन के हिस्से के रूप में दिए गए एक मोनोलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके कारण उनके खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर "भारत का अपमान करने" का आरोप लगाया है. वीर दास, जो इस समय अमेरिका में हैं, उन्होंने सोमवार को YouTube पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसका शीर्षक था "मैं दो भारत से आता हूं (I come from two Indias")". वीडियो में मोनोलॉग वाशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनके हालिया प्रदर्शन का हिस्सा था. छह मिनट के वीडियो में वीर दास ने भारत में कुछ सबसे सामयिक मुद्दों के बारे में बात की है, जिसमें कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई, बलात्कार के मामले, कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई से लेकर किसानों के विरोध तक शामिल हैं. यह भी पढ़ें: कॉमेडी मे करियर को लेकर वीर दास ने दिया बड़ा बयान
जल्द ही वीडियो के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, विशेष रूप से वह हिस्सा वायरल हो गया, जहां उन्होंने कहा, "मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, 'जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं."जहां कुछ ने भारत में ऐसी घटनाओं के सामान्यीकरण के लिए वीर दास की आलोचना की, वहीं अन्य ने उनके 'बहादुर' रुख के लिए उनकी सराहना की.
देखें ट्वीट:
Delhi: Complaint received against actor-comedian Vir Das at Tilak Marg Police Station in connection with a viral video in which he is allegedly using derogatory language against the nation during an event in US.
(Photo courtesy: Vir Das' Instagram account) pic.twitter.com/KfTeH08oX9
— ANI (@ANI) November 17, 2021
देखें कंट्रोवर्शियल वीडियो:
दुर्भाग्य से, उनका पावरफुल मोनोलॉग अधिकांश नेटिज़न्स को प्रभावित करने में विफल रहा. वीर दास द्वारा यह वीडियो शेयर करने के बाद ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. उन्हें धमकियां, गालियों दी जा रही है. नेटिज़न्स का कहना है कि मोनोलॉग और कुछ नहीं बल्कि देश का अपमान है. लोग वीर दास से अपने इस वीडियो के लिए माफी की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2021 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

