नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की मजेदार तस्वीर, Face App को बताया 'अतिश्योक्तिपूर्ण'
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर को यह विश्वास नहीं हो पा रहा है कि फेसबुक का वायरल (viral) एप उनके पति ऋषि कपूर की तस्वीरों के साथ क्या कारनामा कर सकता है.
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को यह विश्वास नहीं हो पा रहा है कि फेसबुक का वायरल (viral) एप उनके पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तस्वीरों के साथ क्या कारनामा कर सकता है. अभिनेत्री ने फेसबुक पर ऋषि की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद उन्होंने वायरल फेसएप (Face App) को 'अतिश्योक्तिपूर्ण' बताया.
61 वर्षीय अभिनेत्री ने ऋषि की बचपन की और अभी की हालिया तस्वीर को साझा किया. इसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "यह तस्वीरें साबित करती हैं कि फेसएप कितना अतिश्योक्तिपूर्ण है."
सोशल मीडिया पर फेसएप चैलेंज ने तूफान मचा दिया है. कई कलाकार सोशल मीडिया पर फेसएप का इस्तेमाल कर अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं कि अपने बुढ़ापे में वे कैसे दिखेंगे.
बात करें ऋषि कपूर की तो न्यूयॉर्क (New York) में की बीमारी कैंसर (Cancer) का ट्रीटमेंट करा रहे हैं. बीते काफी महीनों से वो न्यूयॉर्क में ही मौजूद हैं. फैंस उनके भारत (India) आने का भी इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वो अगस्त के महीने तक अपने घर लौट सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

