क्रिकेट

रणजी ट्रॉफी में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों से धोखाधड़ी, दो कोच हुए गिरफ्तार

रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंटों में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों के धोखाधड़ी के मामले में दो कोचों को गिऱफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच ने पीतमपुरा में फ्रेंड्स एकेडमी में आरोपी कोच रवि दलाल और उसके साथी हरीश जमाल, जो कि एक स्कूल में पार्ट टाइम कोच है, इन्हें गिरफ्तार किया है.

रणजी ट्रॉफी में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों से धोखाधड़ी, दो कोच हुए गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंटों में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों के धोखाधड़ी के मामले में दो कोचों को गिऱफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच ने पीतमपुरा में फ्रेंड्स एकेडमी में आरोपी कोच रवि दलाल और उसके साथी हरीश जमाल, जो कि एक स्कूल में पार्ट टाइम कोच है, इन्हें गिरफ्तार किया है.

अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई में इंटीग्रिटी मैनेजर अंशुमान उपाध्याय ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से शिकायत की थी कि कुछ लोग युवा खिलाड़ियों को रणजी टीम में जगह दिलाने के नाम पर उनके साथ ठगी कर रहे हैं. जांच के दौरान पाया कि दो युवा खिलाड़ी कनिष्क गौर और शिवम के साथ धोखाधड़ी की गई है.

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में मचाया कोहराम, विश्व कप के लिए पेश की दावेदारी

रवि दलाल ने कनिष्क गौर से 11 लाख रुपये लेकर उसे गेस्ट प्लेयर के तौर पर खिलाने का वादा किया और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र पर दूसरे राज्य से अंडर 19 में स्थानीय खिलाड़ी के रूप में केवल दो मैच खेलने का मौका दिया. इसके अलावा यह भी पाया गया कि शिवम से भी चार लाख रुपये वसूले गए हैं. दलाल ने यह पैसा गौर से लेकर जमाल को दे दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).