देश

दिल्ली: हेड कांस्टेबल ने नाबालिग नौकरानी का किया रेप, पुलिस ने किया केस दर्ज

दिल्ली में कथित तौर पर अपनी घरेलू नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने यहां एक हेड कांस्टेबल पर मामला दर्ज किया. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी हेड कांस्टेबल फरार है. आरोपी ने कथित तौर पर बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में मंगलवार को अपने घर में 14 वर्षीय नाबालिग को अकेला पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया.

दिल्ली: हेड कांस्टेबल ने नाबालिग नौकरानी का किया रेप, पुलिस ने किया केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) में कथित तौर पर अपनी घरेलू नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म (Misdeed) करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने यहां एक हेड कांस्टेबल (Head constable) पर मामला दर्ज किया. पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी हेड कांस्टेबल फरार है.

आरोपी ने कथित तौर पर बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में मंगलवार को अपने घर में 14 वर्षीय नाबालिग को अकेला पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हेड कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) और पोस्को की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं"

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).