देश

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Ministerial) आंसर की 2026 जारी: ऐसे दर्ज करें आपत्ति, जानें महत्वपूर्ण तारीखें और फीस

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2025 की टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं और गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

SSC दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (Ministerial) आंसर की 2026 जारी: ऐसे दर्ज करें आपत्ति, जानें महत्वपूर्ण तारीखें और फीस
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Image)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commission) यानी एसएससी (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा 2025 ( Delhi Police Head Constable (Ministerial) Examination 2025) की प्रोविजनल आंसर की (Tentative Answer Key) आज आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर अपने प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट (Question Paper And Response Sheet) डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. आयोग ने आंसर की के साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो भी ओपन कर दी है. यह भी पढ़ें: CTET Admit Card 2026 OUT: सीटीईटी के दोनों पेपर का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऐसे करें अपना हॉल टिकट डाउनलोड

कैसे चेक करें अपनी आंसर की?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं:

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद 'Delhi Police Head Constable (Ministerial) Examination 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
  • आपके सामने आपकी टेंटेटिव आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट खुल जाएगी.
  • इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और फीस

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग द्वारा जारी किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है:

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिस्पॉन्स शीट में प्रश्नों और विकल्पों का क्रम वास्तविक परीक्षा के क्रम से भिन्न हो सकता है, क्योंकि प्रत्येक शिफ्ट के लिए एक सामान्य फॉर्मेट का उपयोग किया जाता है. हालांकि, उम्मीदवार द्वारा चुने गए उत्तर रिस्पॉन्स शीट में सटीक रूप से दिखाई देंगे.

इसके अलावा, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर लें, क्योंकि आपत्ति विंडो बंद होने के बाद यह लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा और बाद में किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2026 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).