'डियर कॉमरेड' का हिंदी रीमेक बनाएंगे करण जौहर
फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' का हिंदी रीमेक बनाएंगे. 'डियर कॉमरेड' की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद करण ने मंगलवार को ट्विटर पर फिल्म की तारीफ की. भारत कम्मा निर्देशित फिल्म 'डियर कॉमरेड' 26 जुलाई को रिलीज होगी.
मुंबई : फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की आगामी तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' (Dear Comrade) का हिंदी रीमेक बनाएंगे. 'डियर कॉमरेड' की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद करण ने मंगलवार को ट्विटर पर फिल्म की तारीफ की.
उन्होंने कहा, "'डियर कॉमरेड' को सबसे पहले देखने की खुशी हुई. सशक्त और गहरी प्रेम कहानी. विजय और रश्मिका मंदाना का प्रदर्शन उम्दा था." इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए 'अति उत्साहित' हैं.
यह भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड की कुंडली अच्छी थी तो न्यूजीलैंड का गेम बढ़िया था: करण जौहर
करण ने कहा, "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि धर्मा मूवीज 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक का निर्माण करेगी. इसे लेकर अति उत्साहित हूं." भारत कम्मा निर्देशित फिल्म 'डियर कॉमरेड' 26 जुलाई को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

