हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा- पॉर्न साइट्स बंद कर दी जानी चाहिए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना, और बिहार के बक्सर और समस्तीपुर में युवतियों को जलाकर मार डालने की घटना के लिए सोशल साइटों को जिम्मेदार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि पॉर्न साइट को बंद करवा देना चाहिए.