देश

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: हिंसा के बीच 1 बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान गुमला जिले के सिसई के एक मतदान केंद्र पर पुलिस गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई है, जबकि पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं. वहीं दोपहर एक बजे तक 45 प्वोरतिशत वोटिंग दर्ज किया गया.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: हिंसा के बीच 1 बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान (Photo Credits: ANI)

Jharkhand Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान गुमला जिले के सिसई के एक मतदान केंद्र पर पुलिस गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई है, जबकि पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं. इस बीच, अन्य क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है. अपराह्न्न एक बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के सिसई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 36 पर गड़बड़ी करने के दौरान पुलिस ने गोलीबारी की. इस गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई है.  इस घटना के बाद इस मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गया.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया, "पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प के बाद पुलिस को आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी, जिससे दुर्भाग्यवश एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं.अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है. " मृतक की पहचान जिलानी अंसारी के रूप में की गई है. घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस बल पर उन्होंने पथराव कर दिया.इस पथराव में पुलिस जवानों के भी घायल होने की खबर है. यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, पहले 2 घंटे में 13.03 प्रतिशत मतदान

घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा गया है, जहां से गंभीर रूप से घायलों को रांची रेफर कर दिया गया है. कई मतदाताओं का आरोप है कि उन्हें वोट देने से जबरन रोका गया, जिसके बाद लोगों ने यहां पथराव शुरू कर दिया. इधर, चुनाव आयोग ने गोलीबारी की इस घटना पर संज्ञान लिया है और पूरे मामले पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है.वहीं एक अन्य घटना में झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित एक मतदाता केंद्र जा रही एक बस को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया.

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने बस को पश्चिम सिंहभूम जिले के जोजूहाटू में आग लगाई. इस बीच, राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न् एक बजे तक 45़ 44 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान अपराह्न् तीन बजे समाप्त होगा। जबकि दो विधानसभा सीटों, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम के लिए यह शाम पांच बजे समाप्त होगा. 20 विधानसभा सीटों के लिए कुल 260 उम्मीदवार हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 48,25,038 मतदाताओं द्वारा किया जाएगा.

इन मतदाताओं में 23,93,437 महिलाएं और 90 तीसरे लिंग के शामिल हैं, बाकी पुरुष मतदाता हैं. मतदान 6,066 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिनमें से 1,016 शहरी क्षेत्रों में और शेष ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए 40,000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. मुख्यमंत्री रघुबर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

जहां उनका मुकाबला पूर्व कैबिनेट सहयोगी सरयू राय और कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ से है. इस चरण में जिन प्रमुख नेताओं की चुनावी किस्मत का फैसला हो रहा है, उनमें झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, शहरी विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय और राज्य भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा शामिल हैं. जेल में बंद नक्सली कमांडर कुंदन पाहन तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).