Rajasthan Civic Body Elections 2026: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट; VIDEO
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों के प्रथम चरण के तहत राज्य के 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है.
Rajasthan Civic Body Elections 2026: राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों के प्रथम चरण के तहत राज्य के 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 57,52,278 पंजीकृत मतदाता मैदान में उतरे 20,623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम (EVM) में दर्ज कर रहे हैं.
अलवर में टीकाराम जूली का मतदान
अलवर के मतदान केंद्र पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में मतदाता काफी जागरूक हो चुके हैं और कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना हुआ है. यह भी पढ़े: UP: उपचुनाव में भाजपा और रालोद के 7 सदस्यों ने विधानसभा में ली शपथ, पीएम मोदी- CM योगी के नेतृत्व पर जताई निष्ठा
राजस्थान में चुनाव
#WATCH | Rajasthan | Congress leader Tikaram Jully casts his vote in Alwar in the first phase of civic body polls underway across the state today.
He says, "Voters have become aware. There is a very favourable atmosphere for the Congress in the state. This government has been in… pic.twitter.com/PsFwK9mZxR
— ANI (@ANI) September 9, 2026
टीकाराम जूली ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पिछले तीन वर्षों से सत्ता में है, लेकिन अपनी नाकामियों और कमियों को सुधारने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि धरातल पर कोई काम नजर नहीं आ रहा है. जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पराजित कर कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना लिया है.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और 7,683 पोलिंग बूथ
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने व्यापक प्रबंध किए हैं. प्रदेश भर में बनाए गए 7,683 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड तैनात किया गया है.
वैकल्पिक पहचान पत्रों से भी मतदान की सुविधा
राज्य निर्वाचन आयोग ने 'पहले मतदान फिर जलपान' की अपील करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है. आयोग की हिदायत के अनुसार जिन मतदाताओं के पास वोटर पहचान पत्र (Voter ID) उपलब्ध नहीं है, वे 11 अन्य वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट दिखाकर भी अपना वोट डाल सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2026 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

