अमेरिकी नौसैना अड्डे पर गोलीबारी, सऊदी अरब के किंग मोहम्मद बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रम्प को फोन कर घटना पर जाहिर किया गुस्सा
सऊदी अरब के शाह सलमान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फोन करके फ्लोरिडा में नौसैन्य अड्डे पर एक सऊदी नागरिक द्वारा गोलीबारी करने की घटना को ‘‘नृशंस कृत्य’’ करार दिया
वाशिंगटन: सऊदी अरब के शाह सलमान (Mohammed bin Salman ) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) को फोन करके फ्लोरिडा में नौसैन्य अड्डे पर एक सऊदी नागरिक द्वारा गोलीबारी करने की घटना को ‘‘नृशंस कृत्य’’ करार दिया और अपने नागरिक के इस कृत्य पर ‘‘गुस्सा’’ जाहिर किया.ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘ सऊदी अरब के शाह सलमान ने फोन करके फ्लोरिडा के पेनसाकोला में हुए हमले में हताहत हुए लोगों के परिजन एवं मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट की.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ शाह ने कहा कि सऊदी के लोग हमलावर के इस नृशंस कृत्य से बेहद गुस्सा हैं और यह व्यक्ति किसी भी तरह सऊदी अरब के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता जो अमेरिकियों से प्यार करते हैं’’ यह भी पढ़े: अमेरिका: पिट्सबर्ग में फायरिंग, 8 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ट्रम्प ने की लोगों से घरों में रहने की अपील
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में शुक्रवार को एक हमलावर ने नौसेना के अड्डे में घुसकर गोलीबारी कर दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मार गिरा दिया गया. अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लोरिडा के नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध विमानन का कोर्स करने वाला सऊदी अरब का छात्र मोहम्मद सईद अलशमरानी था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

