देश

निर्भया कांड, पीड़िता की मां ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दया याचिका खारिज करने की लगाई गुहार, गृह मंत्रालय-दिल्ली सरकार से ठुकराई जा चुकी है याचिका

केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रपति से 2012 के निर्भया के दुष्कर्म और हत्या मामले में एक दोषी द्वारा दायर दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश करने के बाद पीड़िता की मां ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है

निर्भया कांड, पीड़िता की मां ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दया याचिका खारिज करने की लगाई गुहार, गृह मंत्रालय-दिल्ली सरकार से ठुकराई जा चुकी है याचिका

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार (Delhi Govt) द्वारा राष्ट्रपति से 2012 के निर्भया के दुष्कर्म और हत्या मामले में एक दोषी द्वारा दायर दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश करने के बाद पीड़िता की मां ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) को पत्र लिखा है और दया याचिका को खारिज करने की अपील की है. हरिजन सेवक संघ के माध्यम से अग्रसारित याचिका में मां ने आरोप लगाया कि दोषी विनय शर्मा मौत की सजा से बचने की कोशिश में लगा है.

उन्होंने याचिका में कहा, "दोषियों में से एक विनय शर्मा द्वारा दायर दया याचिका जानबूझकर मौत की सजा से बचने और न्याय को रोकने की कोशिश है." यह भी पढ़े: निर्भया हत्याकांड: माता-पिता चाहते हैं, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो फांसी पर सुनवाई

याचिका में कहा गया, "इसलिए बेहद सम्मान के साथ प्रार्थना है कि उक्त दया याचिका को खारिज कर दिया जाए. रविवार को दिल्ली सरकार ने शर्मा की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).