बॉलीवुड

अजय देवगन संग काजोल ने फोटो शेयर कर पूछा ये सवाल, फैंस बोले दिल जीत लिया

'तानाजी' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें अजय के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल भी हैं.

अजय देवगन संग काजोल ने फोटो शेयर कर पूछा ये सवाल, फैंस बोले दिल जीत लिया
अजय देवगन और काजोल (Image Credit: Facebook)

अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) एक लंबे समय के बाद एक बार फिर साथ नजर आने जा रहे हैं फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' से. ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में अजय और काजोल ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत कर दी है. इस बीच काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर पति अजय देवगन के साथ पोज देती हुई एक तस्वीर साझा की है. तस्वीर में दोनों 'तानाजी : द अनसंग वारियर' के किरदार के परिधान में नजर आ रहे हैं. तस्वीर के कैप्शन में काजोल ने लिखा है, "हम किरदार में हैं या नहीं? अंदाजा लगाए."

तस्वीर के साझा होते ही दोनों सितारों के प्रशंसकों ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया. आपको बता दे कि इस फिल्म को लेकर अजय देवगन ने कहा कि 'तानाजी' के लिए शूटिंग की तैयारी करते वक्त शानदार मराठी इतिहास के बारे में काफी कुछ जानने को मिला है.

 

View this post on Instagram

 

In character or not?? Guess 🤔 #TanhajiMarathiTrailer on 10th December. #TanhajiTheUnsungWarrior

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

'तानाजी' एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें अजय के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल भी हैं. 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय इतिहास के विस्मृत योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के अगुवा तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म अजय देवगन की एडीएफ और भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).