Chirag Paswan Arrah Rally: आरा में होंगे चिराग पासवान, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे के साथ करेंगे नव-संकल्प महासभा का आगाज
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और रविवार को वह बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से इसका आगाज भी करेंगे. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आरा के बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के मूल मंत्र के साथ नव-संकल्प महासभा करेंगे.