देश

Sidhu Moose Wala Documentary: सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पिता बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस को लिखा पत्र

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या पर आधारित बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की आगामी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ सख्त आपत्ति जताते हुए डीजीपी महाराष्ट्र और मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा है.

Sidhu Moose Wala Documentary: सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पिता बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस को लिखा पत्र

चंडीगढ़, 8 जून : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या पर आधारित बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की आगामी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ सख्त आपत्ति जताते हुए डीजीपी महाराष्ट्र और मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा है.

बलकौर सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि 11 जून को दोपहर 3 बजे मुंबई के जुहू स्थित 'सोहो हाउस' में बीबीसी द्वारा एक डॉक्यूमेंट्री शोकेस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और उनकी हत्या से जुड़े ऐसे तथ्यों को दिखाने का दावा किया गया है जो अब तक कहीं प्रकाशित नहीं हुए हैं. यह भी पढ़ें : ‘रिश्ता खत्म, डेमोक्रेट्स का समर्थन कियो तो गंभीर होंगे परिणाम’, एलन मस्क पर बुरी तरह भड़के डोनाल्ड ट्रंप

बलकौर सिंह ने पत्र में लिखा है कि इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर न तो उनसे कोई अनुमति ली गई है, और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई. उनका कहना है कि यह डॉक्यूमेंट्री न सिर्फ उनके बेटे की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि इससे सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ा अदालती मामला भी प्रभावित हो सकता है. सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि बीबीसी द्वारा ऐसे लोगों का इंटरव्यू लिया गया है जिनके नाम सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी एफआईआर में दर्ज हैं. इससे पीड़ित परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं.

बलकौर सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि इस डॉक्यूमेंट्री को रोका नहीं गया, तो वह न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे. उन्होंने मांग की है कि इस कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).