Honey Singh: रैप सॉन्ग्स से पॉपुलैरिटी पाने वाले हनी सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं रैप स्टार नहीं पॉपस्टार हूं
यो यो हनी सिंह का कहना है कि वह एक पॉपस्टार हैं, रैप कलाकार नहीं हैं, क्योंकि वह पॉप संगीत, रैप लाइनों और गायन को अपने गीतों में शामिल करते हैं. हनी सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैं खुद को रैप कलाकार नहीं कहूंगा. मैं रैप, सिंगिंग और पॉप म्यूजिक का मिश्रण करता हूं. मैं मात्र रैप कलाकार नहीं हूं.