Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने 10 दिनों के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अगले 10 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वह इस दौरान ध्यान और प्रार्थना करेंगी और उन्हें दर्द से उबरने के लिए कुछ समय चाहिए.
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अगले 10 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वह इस दौरान ध्यान और प्रार्थना करेंगी और उन्हें दर्द से उबरने के लिए कुछ समय चाहिए.
श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आप कितना भी मजबूत रहने की कोशिश करो, लेकिन एक समय यह दर्द हावी हो जाता है कि भाई तो है ही नहीं. मैं उसे कभी छू नहीं पाऊंगी या फिर हंसते हुए कभी नहीं देख पाऊंगी." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरे हुए 3 महीने, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता इस दर्द से उबरने में कितना समय लगेगा. मैंने 10 दिनों तक ऑनलाइन नहीं रहने का और ध्यान और प्रार्थना करने का फैसला किया है. वास्तव में मुझे इस दर्द से उबरने की जरूरत है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

