Bjp Mlc Devendra Singh: बीजेपी एमलएसी देवेंद्र सिंह सड़क हादसे में घायल, लखनऊ किया गया रेफर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने बताया कि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह गुरुवार की शाम अयोध्या में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल गए हैं. गोरखपुर निवासी विधान पार्षद को काफी चोटें आई हैं, उनको किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.

देवेंद्र प्रताप लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे, वह रुदौली क्षेत्र में चाय पीने रुके थे. चाय पीने के बाद सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर उनको लखनऊ के लिए रेफर किया गया.
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी देवेंद्र प्रताप समूह 'ख' और 'ग' की सरकारी नौकरियों में भर्ती के बाद पांच साल तक संविदा पर नियुक्ति के शासन के प्रस्ताव के खिलाफ हैं. उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर विरोध जताया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).