Coronavirus Cases in Delhi: दिल्ली में कोरोना के मामले 2.42 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 38 मरीजों की हुई मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायस से 38 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद यहां कुल मौतों की सख्या 4,945 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस के 4,071 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 2.42 लाख के पार चली गई है.