Coronavirus Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.06 करोड़ के पार, अब तक 955,440 संक्रमितों की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.06 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 955,000 से अधिक हो गई हैं. वर्तमान में संक्रमण से हुई सबसे अधिक मौतों के मामले में ब्राजील 136,532 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है.
वाशिंगटन, 20 सितंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.06 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 955,000 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने रविवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 30,674,077 हो गई और इससे हुई मौतों की संख्या 955,440 तक पहुंच गई.
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण के मामलों 6,764,780 और उससे हुई 199,258 मौतों के साथ सबसे खराब स्थिति वाला देश है. वहीं भारत वर्तमान में 5,308,014 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 85,619 हो गई.
यह भी पढ़ें: Coronavirus: कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, कहा- मोदी सरकार ने बिना किसी तैयारी व परामर्श के लॉकडाउन लगाया
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के सबसे अधिक मामलों की ²ष्टि से अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील 4,528,240, रूस 1,092,915, पेरू 756,412, कोलम्बिया 750,471, मेक्सिको 694,121, दक्षिण अफ्रीका 659,656, स्पेन 640,040, अर्जेंटीना 622,934, फ्रांस 467,552, चिली 444,674, ईरान 419,043, ब्रिटेन 392,844, बांग्लादेश 347,372, सऊदी अरब 329,271 और इराक 315,597 हैं.
वर्तमान में संक्रमण से हुई सबसे अधिक मौतों के मामले में ब्राजील 136,532 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको 73,258, ब्रिटेन 41,848, इटली 35,668, फ्रांस 31,257, पेरू 31,283, स्पेन 30,495, ईरान 24,118, कोलम्बिया 23,665, रूस 19,128, दक्षिण अफ्रीका 15,940, अर्जेंटीना 12,799, चिली 12,254 और इक्वाडोर 11,084 हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

